मड़ियाहू: मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी में हुई वृद्धि
बरसठी थाना परिसर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को गुलाबी गुब्बारों और बैनरों से सजाया गया था। स्कूली बच्चियों, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।