मड़ियाहू: मड़ियाहू तहसील में लेखपाल संघ के चुनाव में अनिल कुमार अध्यक्ष और शिवशंकर यादव मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
मड़ियाहू तहसील सभागार में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जौनपुर के तत्वावधान में उपशाखा मड़ियाहू का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी एवं जिला उपमंत्री सतीश कुमार ने लेखपालों से सामंजस्य स्थापित कर सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव कराया।