सागर नगर: पटवारी-विधायक विवाद ने पकड़ा तूल, देवरी विधायक के समर्थन में सागर कलेक्ट्रेट में 300 गाड़ियों का शक्ति प्रदर्शन
सागर जिले में पटवारी और भाजपा विधायक के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को और गहरा गया। देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में दोपहर करीब 1 बजे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक 300 फोर व्हीलर वाहनों के काफिले के साथ सागर पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर-2 पर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पटवारी दुर्गेश आठ्या को बर्खास्त करने की मांग की।