सागर नगर: पीटीसी ग्राउंड में स्वदेशी मेला का भूमिपूजन, 23 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आयोजन
सागर शहर में तीसरी बार स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला का भूमिपूजन एवं मेला कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पीटीसी ग्राउंड में संपन्न हुआ। यह भव्य मेला 23 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संगीता सुशील तिवारी रहीं।