पाकिस्तान की एक महिला नागरिक पर तथ्यों को छुपा कर भारत के रामपुर में शिक्षक की नौकरी पाने के आरोप में केस दर्ज होगा। पुलिस अधीक्षक अपने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे अपने कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होकर जानकारी दी है, उन्होंने कहा बेसिक शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस को निर्देशित किया है कि जल्द मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करें।