इस्लामनगर अलीगंज: साइकिल यात्रा के तहत एक विचार मंच ने जमुई और अलीगंज में 'पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर किया समापन
साईकिल यात्रा एक विचार मंच द्वारा युवाओं को पर्यावरण को ले जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का रविवार को 1 बजे के लगभग समापन किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने जमुई और ई. अलीगंज प्रखंड में पौधारोपण कर कई सप्ताह से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन किया। इससे पूर्व मंच के सदस्यों ने लोगों को नियमित पौधारोपण करने का संदेश दिया।