कान्हाचट्टी: मदगड़ा पंचायत: मुखिया सुप्रिया कुमारी के 4 साल पूरे, मैट्रिक-इंटर टॉपर सम्मानित
कान्हाचट्टी: मदगड़ा पंचायत भवन में मुखिया सुप्रिया कुमारी के चार वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान रहे। इस अवसर पर मुखिया ने पंचायत के मैट्रिक व इंटर में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंचायत टॉपर नितेश कुमार यादव व अंशु कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित क