सिकंदरा: जयपुर जा रहे युवक को बिरहाना ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज से पहले हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिकंदरा कस्बे के बिरहाना ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झींझक कस्बे के शंकरगंज निवासी शीलू गुप्ता जयपुर में रहकर निजी नौकरी करते थे। गुरुवार शाम वह अपने घर से जयपुर जाने के