फुलवरिया: बथुआ बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री से लगा महाजाम, स्थानीय व्यापारियों और आम जनों को हुई परेशानी, प्रशासन बेखबर
प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार में आए दिन बड़े वाहनों की एंट्री से बाजार में महाजाम लग जाता है। जिसके कारण वहां के व्यापारियों और आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन प्रशासन एकदम मौन बना है। इस समस्या पर प्रशासन का ध्यान ही नहीं जा रहा है। गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे कुछ ऐसा ही नजारा एक बार और देखने को मिला। जहां बालू कई ट्रेलर खड़ी दिखी।