आरा: एसपी राज ने अवैध शराब मामले में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, मचा हड़कंप
Arrah, Bhojpur | Dec 2, 2024 भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र से अवैध शराब बरामदगी के मामले में आखिरकार थानाध्यक्ष संजीव कुमार राम पर निलंबन की गाज गिर गई। पुलिस अधीक्षक राज ने अवैध शराब संबंधित मामले में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।निलंबन पुलिस कर्मियों में धोबहां थानाध्यक्ष सहित तीन को निलंबित किया है