कोटड़ा: जनजातीय गौरव वर्ष 2025: एकलव्य विद्यालयों में लोक संस्कृति के रंग और परंपराओं की झलक ने बांधा समां
Kotra, Udaipur | Nov 6, 2025 एकलव्य विद्यालयों में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, गीत, वेशभूषा और लोक कला प्रस्तुत कर जनजातीय परंपराओं को जीवंत किया। विद्यालय परिसर लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया, जिससे जनजातीय अस्मिता और गर्व की भावना जागृत हुई।