देपालपुर: बेटमा में राहगीर को मोबाइल छीनना पड़ा भारी, जागरूक जनता ने चोर को रंगेहाथ दबोचा
बेटमा नगर के व्यस्ततम गुरुद्वारा रोड पर मोबाइल लूट की कोशिश करने वाले एक बदमाश को जनता ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से दो मोबाइल और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शाम के समय कुछ बालिकाएं गुरुद्वारा रोड पर टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने