नवाबगंज: जहांगीराबाद थाना पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद
बाराबंकी की थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा शनिवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियुक्त मिथुन पुत्र रंजीत निवासी ग्राम अटवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस तीन सौ पंद्रह बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।