रुन्नी सैदपुर: बघोनी गांव में बागमती नदी में पूजा के दौरान दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघोनी गाँव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बागमती नदी की नई धारा में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ नदी किनारे पूजा करने गए थे, इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई है।