जालौर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप पोस्टर ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ का किया विमोचन
Jalor, Jalor | Mar 21, 2024 जालौर में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जालौर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में चुनाव का पर्व देश का गर्व पोस्टर का विमोचन किया गया! इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की बात कही!