जालौर: जालोर मदर मिल्क बैंक का छठा स्थापना दिवस मनाया
Jalor, Jalor | Mar 20, 2024 जिला अस्पताल एमसीएच विंग में संचालित सीएलएमसी (मदर मिल्क बैंक) का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एमसीएच प्रभारी डॉ नैनमल परमार एवं सीएलएमसी प्रभारी डॉ मुकेश चौधरी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सीएलएमसी की स्थापना दिवस पर केक काटकर बधाई दी गई।