खगौल: दानापुर के हथीखाना आनंद बाजार रोड पर विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार
दानापुर थाना क्षेत्र के हथीखाना आनंद बाजार रोड स्थित घर में 30 वर्षीय चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के गले पर गहरे निशान मिलने के बाद मायके पक्ष ने पति, सास और अन्य ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पहले भी प्रताड़ना की शिकायत की गई थी। रविवार की सुबह 11 बजे थानाध्यक्ष