बेतरी नहर के पास पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जो यह घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राममूरत सिंह कुशवाहा की 55 वर्षीय पत्नी पचरतनी देवी का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनका 23 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार घायल हो गया है।