नैनपुर जनपद के ग्राम पंचायत मक्के में भागवत कथा का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 4:00 बजे भागवत कथा के समापन समारोह में मध्य प्रदेश सरकार की PHE मंत्री श्रीमती सम्पतिया शामिल हुई। उस दौरान गांव में पानी की समस्या को देखते हुए एक करोड़ तीन लाख की लागत से बननेे वाली पानी की टंकी का भूमि पूजन किया।