जमुई पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना मुसहरी स्थित पानी टंकी के पास से पुलिस ने लगभग 70 लीटर महुआ शराब बरामद की। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल शराब ढोने में किया जा रहा था। उक्त जानकारी शनिवार को 10:30 बजे दी गई। पुलिस ने जब्त शराब को थाना लाई।