बरेली: बीआई बाजार में एक व्यक्ति ने अपने भाई पर पैसे के लेन-देन में ईट मारकर घायल करने का आरोप लगाया
कैंट थाना क्षेत्र के बीआई बाजार में व्यक्ति ने भाई पर पैसों पर लेनदेन में ईट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।