मंगलवार को करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र फैजपुर निनाना गांव में खाना बनाते समय फते शर्मा के रसोई में रखे गैंस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे परिवार के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। वहीं स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।