नए वर्ष के शुभ अवसर पर मंडला में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां पंच चौकी घाट पर गुरुवार को शाम 7:00 बजे भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। नववर्ष के पहले दिन मंडला के पंच चौकी घाट पर मां नर्मदा की भव्य महा आरती का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए मां नर्मदा की विधि-विधान से आरती उतारी गई।