कटनी ग्रामीण: रीठी जनपद के कर्मचारी से जातिगत अभद्रता का आरोप, सरपंच पति पर कार्रवाई की मांग, राय समाज का थाने में पहुंच की शिकायत
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पदस्थ जनपद पंचायत के सहायक ग्रेड-3 के साथ कथित तौर पर जातिगत अपमान और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में राय समाज के लोगों ने एकजुट होकर आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रीठी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है