डलमऊ: डलमऊ में आयोजित उर्स में नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने चढ़ाई चादर
डलमऊ कस्बे के पोलिस स्टेशन के निकट हजरत शेरंशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आयोजित हुए उर्स के दौरान नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ पहुंचे। जहां उन्होंने चादर चढ़ाई। इस मौके पर सभासद फिरोज आलम, शकील अहमद,पुकून शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।