जगदीशपुर: बाबूटोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 ग्राम स्मैक, कारतूस और 50 हजार रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार
नाथनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूटोला इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।