इंदौर पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान से जुड़े प्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंद नामदेव, युवाओं को दिया नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश।
"नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और कई पीढ़ियों के भविष्य को भी बर्बाद कर देता है।"
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान से जुड़कर प्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंद नामदेव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और अपने परिवार तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
आइए, संकल्प लें—
नशे से दूरी है ज़रूरी।
स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज।
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #DrugFreeIndore #SayNoToDrugs #IndorePolice
Indore, Indore | Jul 15, 2026