पीलीभीत: जेठापुर गुरुद्वारा के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल
पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी आकाश शर्मा पुत्र रामरतन शर्मा अपनी पत्नी खुशबू के साथ शुक्रवार दोपहर बाइक से पूरनपुर आ रहे थे। आकाश मोहल्ला चौक स्थित अपने साडू की बहन की शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। लगभग एक बजे जैसे ही दंपति जेठापुर गुरुद्वारे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।