पूर्णिया पूर्व: डुमरी गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक टॉयलेट करते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी मिथलेश कुमार मंडल के बेटे पवन कुमार (21) के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।