धनवार प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर पासवान ने मुखिया सुभाष यादव पर हुए हमला की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी और 72 घंटे के अंदर थानेदार को हटाने की मांग की है। यह जानकारी उन्होंने एक वीडियो जारी कर रविवार दोपहर करीब 1 बजे दिया।