बालोद: राजहरा-दुर्ग ट्रेन अब सप्ताह के सातों दिन चलेगी, अंतागढ़ तक विस्तार की तैयारी; 12 कोच वाली मेमू का इंतजार
Balod, Balod | Jul 4, 2026 दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच सप्ताह में केवल तीन दिन चलने वाली ट्रेन को अब सातों दिन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। रायपुर रेल मंडल ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। साथ ही इस ट्रेन का विस्तार अंतागढ़ तक करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। हालांकि यह सुविधा कब से शुरू होगी, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।