सुपौल: सदर अस्पताल में लगे वाटर एटीएम बना शोपीस, मरीज और उनके परिजन अधिक रुपए खर्च कर मिटा रहे हैं प्यास,लोगों में आक्रोश
Supaul, Supaul | Jun 8, 2026 भीषण गर्मी के बीच सुपौल सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में सांसद मद से लगाया गया वाटर एटीएम पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण यहां आने वाले सैकड़ों मरीज और उनके परिजन पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के कारण यह म