झुंझुनू: 12 जनवरी को सूचना केंद्र सभागार में होगा रोजगार उत्सव, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने दी जानकारी
राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन 12 जनवरी को सीएम भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ सांइटिफिक रिसर्च जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि इसी क्रम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सूचना केन्द्र सभागार में होगा। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।