झुंझुनू: कृषि विभाग ने शीतलहर से बचाव के लिए किसानों को पाले से फसल बचाने की सलाह दी
कृषि विभाग ने किसानों को शीतलहर की संभावना को देखते हुए फसल के पाले से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पीसी बुनकर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 जनवरी से 25 जनवरी तक दिन में भी ठण्ड बढ़ेगी व हल्का बारीश होने की भी संभावना है जिसके कारण शीत लहर एवं पाले से सर्दी के मौसम में सभी फसलों को थोड़ा या ज्यादा नुकसान होता है।