कानड़–नलखेड़ा मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।