पुनासा: मुंदी के पास भीषण टक्कर: थार-बलेनो की भिड़ंत में माँ-बेटे की मौत, शादी से पहले मातम
Punasa, Khandwa | Apr 16, 2026 मुंदी के नजदीक ग्राम केनूद के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, थार और बलेनो कार की आमने सामने की टक्कर में माँ बेटे का हुआ दुखद निधन, वही एक लड़की सहित दो युवक गंभीर घायल जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सौरभ पिता राजेंद्र निवासी जलवा अपनी माँ और भाई बहन और साले के साथ मुंदी की और आ रहे थे।