भवनाथपुर: 43 डिग्री गर्मी में भवनाथपुर के विहारी यादव बने बंदरों के लिए फरिश्ता, करा रहे भोजन-पानी की व्यवस्था
गढ़वा जिले में पड़ रही 43 डिग्री की भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ जंगली जानवरों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर बंदर पानी और भोजन की तलाश में गांव और बाजारों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे हालात में भवनाथपुर प्रखंड के पंकज यादव उर्फ विहारी यादव ने मानवता और जीव प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विहारी यादव रोजाना बंदरों के लि