बेगूसराय: अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए SBSS महाविद्यालय के प्राचार्य जाएंगे इंडोनेशिया, महाविद्यालय में खुशी का माहौल
अखिल भारतीय महाविद्यालय प्राचार्य का 27वां अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन उदयना विश्वविद्यालय डेम्पसर बाली इंडोनेशिया में 07 फरवरी को आयोजित होगी. इसमें एसबीएसएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह भी शिरकत करेंगे. इस बात की जानकारी महाविद्यालय द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे दी गई. इस अधिवेशन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 120 प्राचार्य भाग लेंगे.