बेगूसराय: सलौना रेलवे स्टेशन के पास से 3 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन के निकट से तीन लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है.