किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी के मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला चंडी थाना क्षेत्र के डमडोल बीघा के रहने वाली जीरा देवी है। बता दे कि शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी के बरामदगी के बाद आरोपी व उसके पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लेकिन आरोपी की मां पुलिस से बचकर फरार हो गई थी। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक भेजा गया है।