मुरैना नगर: मुरैना में चार 11केवी फीडर बंद रहेंगे,चंबल कॉलोनी उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि कार्य से उमस भरी गर्मी में 7 घंटे बिजली बंद
मुरैना। चंबल कॉलोनी 33/11 केवी उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 से 10 एमवीए करने के कार्य के चलते शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक केशव कॉलोनी, न्यू रजिस्ट्रार, मेला ग्राउंड और बरखंडी रोड 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। टीआर पुरम, आमपुरा, कृष्णा कॉलोनी, कोर्ट रोड, टीटी नगर, बस स्टैंड सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। समय में बदलाव संभव है।