पताही: पुलिस ने देवापुर में दहेज के लिए हुई हत्या मामले में फरार अभियुक्त के घर पर विधिवत चस्पाया इश्तहार
पचपकड़ी थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में हुए दहेज हत्या मामले में पुलिस ने फरार प्राथमिकी अभियुक्त पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विगत दो माह से फरार चल रहे अभियुक्त नीरज मिश्र पिता रुद्र नारायण मिश्र उर्फ भुटुक मिश्र के घर पर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार का विधिवत तामिला किया गया।