अंबाह: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ब्लॉक अंबाह में तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
Ambah, Morena | Jun 4, 2026 अंबाह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के मौसम को देखते हुए निरीक्षण अभियान चलाकर तीन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। ग्राम कटेला पुरा स्थित शेर सिंह डेयरी से मिश्रित दूध, कृष्णा किराना स्टोर से ऐरावत ब्रांड सरसों तेल तथा रूपकिशोर ब्रजमोहन प्रतिष्ठान से खाद्य रंग और सेंधा नमक के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।