चुनार कोतवाली क्षेत्र के मोचीटोला मोहल्ले में घर के अंदर बूचड़खाना चलने की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 150 किलोग्राम भैंस व पड़वा का मांस बरामद किया। एक चापड़ और लकड़ी का गुटका भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़ा गया अभियुक्त आजम कुरैशी काफी दिनों से यह यह काम करता था।