कांके: धुर्वा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया है। इसी कड़ी में धुर्वा स्थित कुल 1008 आवासों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से फ्लैट की चाबी दी गई। मौके पर लाभुकों ने घर मिलने की खुशी जताई और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।