सांगोद: सांगोद में ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआ, भाईचारे के साथ मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व
Sangod, Kota | May 28, 2026 सांगोद में ईदुल अजहा का पर्व गुरुवार को भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। कोटा रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम और नायब काजी हाफिज बिलाल अहमद ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई। अपने बयान में हाफिज बिलाल अहमद ने कहा कि कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत