ढिगारिया में शनिवार शाम 5 बजे विधायक राजेंद्र मीणा ने पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन समर्पण और टीम भावना का महत्वपूर्ण स्थान होता है।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हार से विचलित नहीं हो और कड़ी मेहनत करें। एक दिन उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।विधायक ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले।