सांगानेर: कालवाड़ थाना इलाके के शिवरामपुरा गांव में स्थित कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का कपड़ा जलकर हुआ राख
कालवाड़ थाना क्षेत्र के शिवरामपुरा गांव में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक फैक्ट्री में आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।