बारां: आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के चलते बारां शहर की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगी बंद
Baran, Baran | Aug 30, 2025 राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 132 केवी उपकेन्द्र बारां पर शनिवार को आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा जिसके कारण बारां शहर से संबंधित 33 केवी जीएसएस एवं आमापुरा से संबंधित पूरे शहर की बिजली शनिवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेगी इसके अतिरिक्त ग्रामीण उपखंड में भी बिजली आपूर्ति इसी समय बंद रहेगी