बारां: हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर कोटा रोड खेल संकुल में हुआ हॉकी मैच, ध्यानचंद के चित्र पर अर्पित किए गए पुष्प
Baran, Baran | Aug 29, 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को खेल संकुल में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर एक हॉकी मैच जूनियर हॉकी खिलाडी एवं शिवाजी क्लब बारां के मध्य आयोजित किया गया। मैंच में जूनियर वर्ग में ध्यानचंद क्लब ने आजाद क्लब को 2-1 से हराया। सीनियर वर्ग में खेलो इंडिया केंद्र ने सीनियर टीम को 3-2 से हराया। मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।